बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सुनार पुल से 60 फीट नीचे नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दंपत्ति मौजूद थे, जो हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें: बैंक से पैसे निकालने निकली थी मुस्लिम बहनें, चचेरे हिंदू भाइयों से कर ली शादी, Video जारी कर कहा- ससुराल वालों को कुछ हुआ तो…

सुनील उर्फ अमित अहिरवार पत्नी सपना के साथ कार से बकायन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे स्थित नरसिंहगढ़ पुल पर अचानक कार बेकाबू होकर सीधे गहरे पानी में जा गिरी। 

यह भी पढ़ें: इंदौर में अवैध तरीके से रुका था नाइजीरियन, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, कई दिनों से कर रही थी तलाश

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू में जुट गया। कार से एक शख्स को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार पत्नी की नदी में तलाश जारी है। मौके पर क्रेन बुलाई गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने लापता महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को मौके पर भेजा। बड़ी संख्या में मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। नदी में पानी गहरा होने से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m