Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध कान्हा रेस्टोरेंट (Kanha Restaurant) समूह पर बुधवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी छापेमारी की है। विभाग की अन्वेषण शाखा (Investigation Wing) ने एक साथ राजस्थान के 6 शहरों और मुंबई में कुल 33 ठिकानों पर दबिश देकर टैक्स चोरी के बड़े मामले का खुलासा करने की तैयारी कर ली है। खाद्य और होटल इंडस्ट्री के बड़े नाम पर इस कार्रवाई से व्यवसायिक जगत में हड़कंप मच गया है।

सुबह 7 बजे से एक्शन मोड में टीमें
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह ठीक 7 बजे होटल संचालकों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंच गईं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में खराब मौसम और बारिश के बावजूद टीमों ने पूरी गोपनीयता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी की अचानक हुई इस कार्रवाई ने संचालकों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
33 ठिकानों पर मची खलबली
कान्हा ग्रुप लंबे समय से आयकर विभाग की रडार पर था। विभाग को इस ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस मेगा रेड के दायरे में जयपुर के 26, उदयपुर के 2, कोटा 1, श्रीगंगानगर 1, करौली 1, हिंडौन 1 और मुंबई के ठिकाने शामिल हैं। इन सभी जगहों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।
दस्तावेजों और हार्ड डिस्क की जांच जारी
फिलहाल आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और बैंक खातों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों से करोड़ों रुपये की अघोषित आय उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश, भांजे की मेहंदी में नाचते हुए हार्ट अटैक से मौत, नगर पालिका अध्यक्ष को जेल, दूसरी बार मां बनी चीता ‘गामिनी’, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, सिगड़ी जलाकर सो रहे परिवार के 3 सदस्यों की दम घुटने से मौत, सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर की खुदकुशी की कोशिश, लिफ्ट के बहाने जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, ग्रामीण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एसडीएम निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘बाहर बंद, अंदर सब कुछ चालू’, बिहार में शराबबंदी पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, पवन सिंह के फैंस से हुए परेशान!
- ‘नौजवानों में फूट डाल रही…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़
- कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूले ‘नर्मदापुरम’ का नाम! कहा- होशंगाबाद के ढाबों पर बिक रही अवैध शराब, याद दिलाने पर मांगी माफी

