Rajasthan News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगे बुधवार को सदन समाप्त होने से पहले ध्वनिमत से पारित कर दी गई। इससे पहले चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपनी बात रखी।

खींवसर ने कहा कि राजस्थान पोर्टल से अब डॉक्टरों और कर्मचारियों की पोस्टिंग करने का काम शुरू हुआ है। इसमें किसी की पंचायती नहीं चलेगी। अभी 25 हजार नर्सिंग कर्मियों को पोस्टिंग इसी से दी है। पीजी करके आए 1 हजार डॉक्टरों को जहां पद खाली थे या जरुरत थी, वहीं लगाया गया है। कई विधायको की इनकी संशोधित पोस्टिंग की सिफारिशें आ रही है। विधायक अस्पतालों में डॉक्टर नहीं होने की शिकायत करते हैं, लेकिन अगर वे पोस्टिंग की सिफारिशें करना बंद कर दें तो मेरा वायदा है कि किसी भी अस्पताल में डॉक्टर का पद खाली नहीं रहने दूंगा।
दो साल में ही उनसे 53 फीसदी ज्यादा बजट दिया है। सीएम ने दिल खोलकर चिकित्सा को पैसा दिया है। कहा कि मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर 10 हजार करोड़ सेज्यादा खर्च कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में फूडकोर्ट बनेंगे। 500 करोड़ की लागत से हम संभाग मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेजों के पास धर्मशालाएं बना रहे हैं, जहां मरीजों के परिजनों के रहने की प्री सुविधा मिलेगी। उन्होंने बाडमेर जिला अस्पताल में आगामी छह माह में कैथ लैब, एमआरआई मशीन लग जाएगी।
कांग्रेस ने भामाशाह योजना केकपड़े बदले, मां योजना में 88 फीसदी को फ्री इलाजः खींवसर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वक्त निशुल्क इलाज को भामाशाह योजना लाई गई। कांग्रेस ने इसके कपड़े बदले और इसका नाम चिंरजीवी योजना कर दिया। अब सरकार ने इसमें नए नवाचार जोड़े हैं। मां योजना से 88 फीसदी प्रदेश के लोग बीमा से निशुल्क इलाज को कवर होते हैं।
बड़े प्राइवेट अस्पतालों का 70 फीसदी टर्न ओवर इसी योजना से है। रोबोटिक सर्जरी, इम्प्लॉट भी फ्री इससे हो रहे हैं। योजना में प्रदेश नंबर वन है। कांग्रेस के वक्त केवल तीन स्पेशयलिटी थी, हमने इसे 36 किया है। 2189 पैकेज किए हैं। पोर्टेबिलिटी स्कीम लागू की है।
पढ़ें ये खबरें
- 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू
- देशभर में SIR की घोषणा : EC बोला- अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी
- वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला: सागौन लकड़ी जब्ती के दौरान लाठी-डंडों से ग्रामीणों ने किया अटैक, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल
- बड़ा फर्जीवाड़ा : नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 52 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी, दसवीं पास है गिरोह का मास्टरमाइंड, MBBS की भी बनाता था फर्जी डिग्री
- फिर शुरू हो सकता है Gen-Z आंदोलन.. नेपाल की PM कार्की ने दी चेतावनी, भड़क सकता है एक और बड़ा विद्रोह

