Rajasthan News: प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में उद्योग नगर पुलिस ने राज सिंह आमेरा (26) पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी प्रेम नगर थर्ड कोटा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी चेतावनी देते हुए कह रहा था कि संसद में कांग्रेस के सांसदों ने ओम बिरला से गाली गलौज की है। इसका करणी सेना व भाजपा के कार्यकर्ता कड़ा विरोध करते हैं, अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो उन 25 सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी सुन लें उनके घर में घुसकर एक एक कर गोली मारेंगे। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। मेरी मांग है कि उन 25 सांसदों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मोदी सरकार में मंत्री किरेन रिजिजू को जो बयान सामने आया, उसे सुनने के बाद हम लोग काफी गुस्से में हैं।
मामले में फरियादी भानू प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह निवासी इटावा रोड सुल्तानपुर जिला कोटा (अध्यक्ष) देहात जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने तथा शत्रुता, वैमनस्थ फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं के साथ जाकर स्वयं एसपी को परिवाद दिया। अनुसंधान एएसआई अमरचंद को दिया गया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अभी शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान जारी है।
आरोपी के अभी तक किसी संगठन से जुडे, होने की अधिकृत जानकारी नहीं आई है, अनुसंधान के दौरान पता चलेगा और जांच करेंगे किस संगठन से है। एसआई इब्राहिम ने बताया कि उक्त आपराधिक व्यक्ति द्वारा जो वीडियो जारी किया है वह संगीन अपराध है तथा इस प्रकार का व्यक्ति शहर में भी दहशतगर्दी का माहौल पैदा कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- तालाब और श्मशान भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, निर्माण पर रोक नहीं लगाने पर कोर्ट जाने की दी चेतावनी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अचानकमार में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान, विकास कार्यों के लिए की राशि की घोषणा…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ थाने में शिकायत: धर्मेंद्र बिलोटिया ने लगाए ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ के नारे, पुलिस ने शुरू की जांच
- दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार की याचिका की खारिज, कहा- हर व्यक्ति अपने फैसलों के लिए जिम्मेदार
- पटना हाई कोर्ट में न्याय के डिजिटल युग का आगाज, मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने किया अत्याधुनिक ई-फाइलिंग सेंटर का उद्घाटन


