Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में एक बार फिर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। वहीं मुकदमों की सुनवाई भी आधा घंटा बाद में शुरू की गई। आए दिन बम ब्लास्ट की धमकी भरा अज्ञात ई-मेल मिलने के बाद अब न्यायिक जगत में हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गई है।

वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सामने हालत ऐसे हो गए हैं कि न तो धमकी को हल्के में ले सकते हैं और ना ही सघन जांच में कोई कमी ला सकते हैं, लेकिन हर बार कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिलती। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा का कहना है कि अब तो हाईकोर्ट प्रशासन भी धमकी भरा मेल पढ़ने का आदि हो गया है। हर बार मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन पुलिस को सूचना देता है और पुलिस आकर जांच कर चली जाती है, लेकिन अभी तक पुलिस के आईटी एक्सपर्ट को न तो ये पता चला है कि मेल कौन भेज रहा है और ना ही भेजने जाने वाले स्थान की जानकारी मिली है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि हाईकोर्ट प्रशासन को सबसे पहले गत वर्ष 31 अक्टूबर को बम विस्फोट की पहली धमकी मिली थी। इसके बाद 5 दिसंबर को दूसरी धमकी दी गई। वहीं 8 दिसंबर से लगातार चार दिनों तक बम ब्लास्ट को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल भेजे गए। इसके बाद गत छह फरवरी और 17 फरवरी को ब्लास्ट की धमकी दी गई।
अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी से परिसरों में अफरातफरी का माहौल हो गया। बम धमाकों की धमकी देने वाले अज्ञात धमकीबाज ने आरयूएचएस अस्पताल मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक मेल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। गुरुवार सुबह 11 बजे जब अस्पताल प्रबन्धन ने धमकी भरा ई-मेल देखा तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर एटीएस-बीडीएस के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम पहुंची। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियों ने दमकलों के साथ एम्बुलेंस भी तैनात की।
पढ़ें ये खबरें
- नामग्या सी खम्पा कौन हैं? ट्रंप के गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में भारत की ओर से हुई शामिल, जानिए पूरा डिटेल्स
- शादी जरूरी नहीं, लिव-इन में रह रहे बालिगों को भी जीवन और सुरक्षा का हकः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
- पटना के बाकरगंज में बवाल, मोबाइल दुकानदार और युवकों के बीच विवाद में फायरिंग, 2 खोखे बरामद
- ‘मोदी जी के पास चला गया लालू यादव का जिन’, BJP विधायक मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, ब्राह्मणवाद पर विपक्ष को घेरा
- दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, ट्रेन के सामने लगाई छलांग


