कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे और बेटी ने अपनी मृत मां के शव के साथ करीब 3 से 4 दिन गुजारे। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव देखा तो उनके भी होश फाखता हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
दरअसल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट में 70 साल की रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ रहती थी। शुक्रवार सुबह उनके घर दूध वाला आया तो उसे घर से तेज़ बदबू आने लगी। जिस पर उसे संदेह हुआ तो उसने अन्य रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को बताया। जिसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर गई तो वहां का नजारा देख उन्हें अपनी आखों पर विश्वास नहीं हुआ। उर्मिला भदौरिया का शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। उनका बेटा अखंड पुलिस को शव उठाने से रोक रहा था। इतना ही नही उसने शव ले जाने तक हंगामा किया और कहा कि उसकी मां जिंदा हैं।
मृतक महिला उर्मिला भदौरिया ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क पद से रिटायर्ड थीं। वही उनके पति सुरेंद्र भदौरिया की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बेटे ने बीटेक किया है। बेटी रितु शिक्षक है। बताया जा रहा है कि दोनों मानसिक रूप से कमजोर हैं।
पुलिस ने बेटे अखंड को समझा-बुझाकर हटाया और बुजुर्ग महिला के शव को घर से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। ग्वालियर ASI एच. नायक ने कहा कि फिलहाल बुजुर्ग महिला की मृत्यु के पीछे क्या कारण रहा, इसकी सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


