Rajasthan News: राजस्थान की स्कूलों में शिक्षकों के 70,000 से अधिक खाली पदों का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजा, जहां बीएपी विधायक थावरचंद ने सरकार से भर्ती की समयसीमा पर सीधा जवाब मांगा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शिक्षा व्यवस्था और लंबित भर्तियों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

बहस के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 6,264 स्कूलों का अपग्रेड तो कर दिया, लेकिन उनके लिए आवश्यक 50,000 पद सृजित ही नहीं किए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना योजना के स्कूल अपग्रेड करने की वजह से ही आज शिक्षकों की कमी का संकट गहराया है।
विपक्ष की ओर से कांग्रेस उपनेता रामकेश मीणा ने भाजपा के संकल्प पत्र की याद दिलाते हुए पूछा कि एक वर्ष के भीतर सभी रिक्त पद भरने का वादा अब तक क्यों अधूरा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार के अधिकार को लेकर सरकार से स्पष्ट रोडमैप की मांग की।
शिक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से भर्तियां कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 2,202 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है और 3,225 पदों के लिए वर्ष 2025 में नई विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके साथ ही SC, ST और OBC वर्ग के बैकलॉग पदों को भविष्य की भर्तियों में समायोजित करने का आश्वासन दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बीमा कंपनी की अपील खारिज, सड़क हादसे में मृतक परिवार को 53.40 लाख का मुआवजा बरकरार
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 681 शिविरों का सफल आयोजन, 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- 52nd Khajuraho Dance Festival: CM डॉ. मोहन ने वर्चुअली किया शुभारंभ, इस बार नटराज थीम पर केन्द्रित है नृत्य समारोह
- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, संघ ने जताया आभार

