अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रीवा–हनुमना मुख्य मार्ग पर आरटीओ चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रक MP 20 HB 6128 और UP 63 CT 3122 के चालकों ने अपने वाहन सड़क पर आड़े खड़े कर दिए हैं। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।
READ MORE: बेटे से रंजिश का बदला पिता सेः बदमाशों ने लोहे के पाइप और डंडों से किया जनलेवा हमला, घटना कैमरे में कैद
आरोप है कि चालकों ने अन्य वाहन चालकों को भी चेकिंग के खिलाफ उकसाया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से गाली-गलौज की।स्थिति बिगड़ने पर आरटीओ प्रभारी अशोक शर्मा मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान एक स्थानीय युवक भी वहां पहुंच गया और कथित तौर पर अधिकारियों से अभद्रता करते हुए धमकी देने लगा।
READ MORE: जबलपुर में सड़क पर गाय के साथ अश्लील हरकत: CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी व वहां रखी कुर्सियों में आग लगा दी। आगजनी से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और चेकिंग की कार्रवाई रोकनी पड़ी। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


