हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में अधिक आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर संचालक के खिलाफ अपारध कायम किया है।
लालच में गवां दी कमाई ! रिटायर टीआई के साथ 14 लाख से ज्यादा की ठगी, ऐसे बनाया शिकार
पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई की
दरअसल शहर के खजराना क्षेत्र में तय समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। वेलोसिटी टॉकीज के पास बिना अनुमति और निर्धारित ध्वनि सीमा से तेज आवाज में डीजे बजाने पर थाना खजराना पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई की है।
डकैती की 5 बड़ी वारदातः 1 दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, लाखों के जेवरात, नकदी ले भागे
कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज
डेसिबल मीटर एप से जांच में ध्वनि तय मानकों से अधिक मिली। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम और डीजे वाहन जब्त कर संचालक करण गौड़ (21) निवासी नट कॉलोनी, चंदन नगर, धार रोड के खिलाफ मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहरभर में अवैध डीजे संचालन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


