लखनऊ. 2021 के बाद यूपी 7 एयरपोर्ट्स में कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू की गई थी. अब 6 एयरपोर्ट्स में उड़ानें बंद कर दी गई है. इसका खुलासा एक RTI से हुआ है. जिसे लेकर अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, हवा हवाई हो गए हवाई अड्डे!
इसे भी पढ़ें- UP सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! कागजों में मरा दिखाकर दंपति की बंद कर दी गई वृद्धा पेंशन, खा रहे दर-दर की ठोकरें, तो सुशासन राज में यही होगा ?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, दरअसल भाजपा राज में कोई भी योजना या निर्माण सिर्फ़ सरकारी खजाने से पैसे निकालने का जरिया होता है, जिससे भ्रष्टाचार को मुखौटा पहनाया जा सके, इसीलिए भाजपा की बनाईं पानी की टंकियां गिर रही हैं या उनसे धारावाहिक धारा फूट रही है. मंदिर से लेकर संसद तक की छतें टपक रही हैं. सड़के बदहाल हैं. भाजपा के बनाएं एक्सप्रेसवे लागत व कमीशनख़ोरी का रिकॉर्ड बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- नीले सियार की कहानी सुनी होगी, आज के CM भी… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर हमला, योग्यता पर सवाल खड़े करते हुए पूछे तीखे सवाल
आगे अखिलेश यादव ने कहा, रेलवे स्टेशन की दीवारें धराशायी हो रही हैं. एयरपोर्ट के शेड्स गिर जाते हैं या उनके बंद होने की ख़बरें आ रही हैं. भाजपाइयों और उनेक ठेकेदारों का गुप्त नारा है, पैसा बंटा, बजट सफा. भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार को अपना प्रचार बदल कर लिखना चाहिए. विनाश की गति अपरंपार, डबल इंजन का भ्रष्टाचार.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


