शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां 10वीं कक्षा के छात्रों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की हालत गंभीर है। दोनों छात्र नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। 

दरअसल, शाहजहांनाबाद इलाके का यह पूरा मामला है। जहां एक्टिवा में सवार होकर दोनों छात्र नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक वाहन ने ठोकर मार दी। एक छात्र की हालत बेहद गंभीर है। जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। 

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटनाक्रम से जुड़े CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m