कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 45 पर बना ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन ब्रिज गिरने से हाईवे का आवागमन प्रभावित हो गया।
बताया जा रहा है कि ब्रिज का एक हिस्सा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था। जिसके बाद ब्रिज के एक हिस्से से ही आवागमन चल रहा था। लेकिन अब दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि नेशनल हाईवे 45 जबलपुर से भोपाल को जोड़ता है।
ब्रिज का हिस्सा गिरने के बाद यातायात को शहपुरा शहर के अंदर से डाइवर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि करीब 4 साल पहले ही यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ था। निर्माण के बाद इतनी जल्दी इसके क्षतिग्रस्त होने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


