कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की तत्परता से एक युवती की जान बच गई। युवती के फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने युवती को फांसी के फंदे से तुरंत उतार कर उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती की हालत अभी सामान्य बताई गई है।
मामला बहोड़ापुर क्षेत्र के सदाशिव नगर का है। यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती किसी बात पर नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से गेट बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एफआरवी-16 मौके पर पहुंची। साथ ही बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने युवती को आवाज देकर गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने जब झरोखे से झांका तो युवती फांसी का फंदा लगाते हुए दिख रही थी। थाना प्रभारी आलोक परिहार ने परिजनों और पुलिस जवानों की मदद से तुरंत दरवाजा तोड़ा और युवती के पैर पकड़कर उसे संभाला और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी।
उसे तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल युवती की स्थिति स्थिर बताई गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। जिसके बाद यदि परिजन कोई कार्रवाई चाहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


