राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष में बिजली का करंट लगने वाला है। प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली महंगी हो सकती है। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, महीने में औसत 300 रुपये तक बिजली बिल बढ़ सकता है।

एमपी में बिजली महंगी हो सकती है। बिजली वितरण कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिसमें बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी की बात कही है। यह प्रस्ताव अगर मंजूर होता है तो औसत महीने में 300 रुपए तक बिजली बिल बढ़ सकता है। प्रपोजल के मंजूर होने पर नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

बिजली की दरें बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगेगा। आईए एक नजर डालते है वर्तमान और प्रस्तावित दरों पर…

50 यूनिट तक

  • वर्तमान दर – 4.45 रुपये प्रति यूनिट
  • प्रस्तावित दर – 4.78 रुपये प्रति यूनिट

51 से 150 यूनिट तक

  • वर्तमान दर – 5.41 रुपये प्रति यूनिट
  • प्रस्तावित दर – 5.82 रुपये प्रति यूनिट

151 से 300 यूनिट

  • वर्तमान दर – 6.79 रुपये प्रति यूनिट
  • प्रस्तावित दर – 7.3 रुपये प्रति यूनिट

300 यूनिट से ऊपर

  • वर्तमान दर – 8.98 रुपये प्रति यूनिट
  • प्रस्तावित दर – 7.3 रुपये प्रति यूनिट

प्रस्ताव में 151 से 300 यूनिट वाले स्लैब को समाप्त कर उसे 300 यूनिट से ऊपर वाले स्लैब में विलय करने की भी बात कही गई है। इससे 151-300 यूनिट वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें बढ़ जाएंगी। बिजली कंपनियों ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि उन्हें लगातार बड़ा घाटा हो रहा है। परिचालन खर्च बढ़ गए हैं और अन्य वित्तीय चुनौतियां भी हैं। इस बार पावर मैनेजमेंट कंपनी ने कुल 6,044 करोड़ रुपये के घाटे को भरने के लिए यह मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m