राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में MBBS छात्रा रोशनी की आत्महत्या का मामला उठा। विधायक सेना महेश पटेल ने ध्यानाकर्षण में कहा- समय पर रोशनी के परिजन को मौत की खबर नहीं दी गई। परिजनों के बिना रोशनी का पोस्टमार्टम किया गया। विधायक सेना महेश ने हत्या का अंदेशा जताया। पुलिस भी उचित जांच नहीं कर रही है।
लिखा MBBS की पढ़ाई समझ नहीं आ रही
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जबाव दिया- रोशनी प्राइवेट होस्टल में रह रही थी। गांधी मेडकिल कॉलेज में पांच डॉक्टर की टीम ने PM किया। मृतिका के सिर पर कोई चोट नहीं पाई गई। मृतका का फोन जांच किया गया है उसमें स्वयं ने व्हाट्सअप ग्रुप में लिखा है कि MBBS की पढ़ाई समझ नहीं आ रही है।
दरवाजा अंदर से बन्द था
मृतिका तीसरी मंजिल में जाते हुए कैमरे में कैद हुई है। मृतिका के पास एटिड की बोतल मिली है, अभी तक हत्या का साक्ष्य नहीं पाया गया है। विशेष जांच दल इसमें बनाया गया है। मृतिका जिस कमरे में मिली वहां का दरवाजा अंदर से बन्द था।विधायक सेना महेश ने रोशनी की मौत CBI की जांच की मांग की। परिजनों को मौत की खबर देरी से मिली, जो भी दोषी है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। आदिवासी समाज के उग्र प्रदर्शन की भी सदन में चेतावनी दी।
SIT सक्षम है CBI जांच की जरूरत नहीं
नरेद्र शिवाजी पटेल- PM के दौरान उनकी माता जी भी मौजूद थीं। SIT का गठन किया गया है जिसमें तीनों अधिकारी महिला हैं। हम सब उसके परिवार के साथ है, ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो ये सरकार की चिंता है। मेंटर की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में पहले से ही है। सेना महेश पटेल ने फिर CBI जांच की मांग की। नरेंद्र शिवाजी पटेल SIT सक्षम है CBI जांच की जरूरत नहीं है।
नए बच्चों की काउंसलिंग क्यों नहीं करवाई
राजन मंडलोई ने छात्रा की मौत पर कहा- पहले भी मेडिकल कॉलेज में ऐसी घटना हो चुकी है। नए बच्चों की काउंसलिंग क्यों नहीं करवाई। पुलिस ने शुरू से ही आत्महत्या मान लिया है। जातिगत भेदभाव के एंगल से जांच नहीं हुई। नरेंद्र शिवाजी पटेल- मैं भी गांव से निकलकर इंजीनियरिंग कॉलेज गया था वहां बहुत चुनौतियों का सामना किया था। मैं भी ओबीसी वर्ग से आता हूं पर मेरे गुरुजन सभी वर्गों से आते थे मुझे सबका स्नेह मिला। जो प्रारंभिक तथ्य मिले है जांच जारी है अभी, जांच में कुछ आएगा कार्यवाही होगी।
बच्ची के साथ बलात्कार हुआ
राजन मंडलोई ने कहा-मेडिकल कॉलेज के जातिगत भेदभाव होते है। उमंग सिंघार ने कहा- रोशनी एक आदिवासी परिवार की थी पढ़ने में बच्ची मेधावी थी तो कैसे आत्महत्या कर सकती है। उसके शरीर पर निशान है क्या बच्ची ने खुद ही गाल दबाए। बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


