नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई. पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई. इस हादसे में मरने वालों की सूची में 6 महिलाएं और 12 पुरुषों की शामिल हैं. काठमांडू के पास त्रिशूली नदी में एक यात्री बस गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए. इनमें महिला, पुरुष और एक स्वि्जरलैंड का भी टूरिस्ट शामिल था. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. बस रात करीब 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही थी. बस धादिंग के बेनिघाट रोरांग में त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी. बस सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली.

इस हादसे में कुल 26 लोगों को अस्पताल में भेजा गया है. दुर्घटना में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. मृतकों और घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी बताया गया है. दुर्घटनास्थल से सभी घायलों को निकाल लिया गया है. कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को उपचार के लिए काठमांडू रेफर किया गया है. 

मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. दोनों न्यूजीलैंड के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे. घायल 26 यात्रियों को बचाकर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है.

नाव की मदद से यात्रियों को करीब एक किलोमीटर नीचे तक लाया गया, वहां से उन्हें सड़क तक ऊपर चढ़ाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. रात का समय, दुर्गम स्थान और राहत सामग्री की कमी के कारण बचाव कार्य में मुश्किल हुई. प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी फोन पर बताया, टॉर्च की रोशनी में घायलों का बचाव किया गया. हमें राहत सामग्री की कमी महसूस हुई.

सुवेदी ने बताया कि घटनास्थल से 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक बालिका सहित कुल 27 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है. उन्होंने हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत होने की जानकारी दी.

डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, धादिंग के चीफ शिशिर थापा ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m