आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र लगातार हवाई सेवाओं के जरिए बड़े शहरों से कनेक्ट हो रहा है। रीवा से पहले नई दिल्ली और इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए भी सीधी उड़ान 15 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसे विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

READ MORE: ‘आपके उतावलेपन से गर्म हो गया था’, विधानसभा में कैलाश-उमंग के बीच हुई उतावलेपन पर चर्चा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मुंह से क्या-क्या निकलता है

रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए नियमित विमान सेवा 15 मार्च से संचालित होगी। इस नई सेवा से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार, शिक्षा,स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर विंध्य और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अब लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलेगी।

READ MORE: बिजली दर-स्मार्ट मीटर पर सियासत: कांग्रेस ने पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप, कहा- MP में सरप्लस बिजली है तो सस्ती क्यों नहीं मिल रही ?

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m