राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों पर चर्चा हुई। बीजेपी और कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर सदन का ध्यानाकर्षण किया। विपक्ष ने कहा कि अभी तक खराब फसलों का सर्वे नहीं किया गया है। हीं इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री करण सिंह वर्मा ने जवाब दिया हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार 23 फरवरी को छठवां दिन रहा। सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह बापू, नीमच जिले की मनासा से बीजेपी विधायक अनिरुद्ध मारू और नागदा खाचरोद विधानसभा से भाजपा विधायक तेजबहादुर सिंह ने सदन में ध्यानाकर्षण किया। इन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर सदन का ध्यानाकर्षण किया।
ये भी पढ़ें: MP में एक बार फिर बारिश की चेतावनी: लो प्रेशर एरिया और टर्फ की वजह से बदला मौसम, पानी गिरने से दिन के तापमान में हुई गिरावट
कांग्रेस विधायक ने की मुआवजा देने की मांग
कांग्रेस विधायक भैरो सिंह बापू ने कहा कि आगर मालवा, राजगढ़ और नीमच समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण किसानों का नुकसान हुआ है। अभी तक खराब फसलों का सर्वे नहीं करवाया है। किसानों को किसान बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिला है। शत-प्रतिशत फसलों का नुकसान मानकर मुआवजा दिया जाए।
ये भी पढ़ें: MP में बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद: विधानसभा में उठा मामला, सरकार ने सर्वे कराने के दिए निर्देश
मंत्री बोले- आंकलन के दिए हैं निर्देश
मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आगर मालवा, मंदसौर समेत कई जिलों में बारिश हुई थी। सर्वेदल को नुकसान के आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। कई ऐसे जिले हैं, जहां कम बारिश हुई है, वहां नुकसान कम हुआ है। उन्होंने बताया कि 6 जिलों में ओलावृष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन जिले में फसलों के नुकसान का आंकलन शुरू: कलेक्टर ने राजस्व और कृषि अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कही ये बात
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि साल 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रहे हैं। खेत से लेकर किसान को अन्नदाता के साथ उर्जादाता और उद्धमी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मप्र को एक्सपोर्ट हब के रूप में बना रहे हैं। सोयाबीन में भावान्तर योजना से किसानों को लाभ हुआ और कमजोर पड़ रहीं मंडियां आबाद हुईं है।
सरसों पर भी भावान्तर योजना का लाभ, मूंग की जगह उड़द लगाने पर बोनस
सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि सरसों पर भी भावान्तर योजना का लाभ मिलेगा। सरसों पर 6200 रुपए एमएसपी है। मूंग की जगह उड़द लगाने पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। चना, मसूर, तुअर का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


