दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बालागंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 27 वर्षीय युवक शैलेंद्र जाटव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। एम्स भोपाल में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पूरा मामला 15 लाख रुपये के लोन दिलाने के नाम पर एक महिला द्वारा 3 लाख रुपये ठगने और कर्जदारों के लगातार दबाव से जुड़ा है।
READ MORE: NQAS टीम पहुंची ग्वालियर: जिला अस्पताल मुरार के 12 विभागों का किया क्वालिटी चेक, इमरजेंसी-वार्ड से OT तक का लिया जायजा
मृतक के चाचा दुलारे जाटव ने बताया कि शैलेंद्र पुष्पक लॉज के सामने बैग की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात को उसे नर्मदा किनारे काले महादेव मंदिर के पास बीमार हालत में मिला। डॉक्टरों ने जहर पीने की पुष्टि की। गंभीर हालत में उसे भोपाल के एम्स ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि एक महिला ने लोन दिलाने के बहाने 3 लाख रुपये लिए थे, जो शैलेंद्र ने कुछ लोगों से उधार लेकर दिए। बाद में कर्जदारों ने लगातार परेशान किया, जिससे वह तनाव में था। परिजन अब हत्या की भी आशंका जता रहे हैं और कह रहे हैं कि जांच में पता लगे कि जहर खुद पिया या पिलाया गया।
READ MORE: स्मार्ट मीटर से बिलिंग दक्षता में सुधारः जबलपुर संभाग में बिलिंग एफिशिएंसी 73.77 प्रतिशत से बढ़कर 82.16, भोपाल संभाग में बिलिंग दक्षता 76.86 प्रतिशत से बढ़कर 81.57 हुई, ₹378 करोड़ बढ़ा राजस्व
आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सीधे नर्मदापुरम कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। कोतवाली एसआई हेमंत निशोद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार जहर पीने की बात है। अगर किसी के दबाव से यह कदम उठाया गया तो उचित कार्रवाई होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


