Rajasthan News: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति भागीदारी योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा गत दो सालों में 346 करोड़ से अधिक की राशि से 2593 कार्यों को पूरा करवाया गया है। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राज्य के 37 जिलों के 6019 गांवों का विकास किया जा रहा है।

खराड़ी सोमवार को विधान सभा में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की 381 अरब 99 करोड़ 72 लाख 27 हजार रुपए की अनुदान मार्ग ध्वनिमत से पारित कर दीं।
उन्होंने बताया कि 83 करोड़ रुपए के खर्च से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों के मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर की जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
जनजाति क्षेत्र में एनीमिया पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों के उत्थान के लिए 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को भी निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। वन क्षेत्र में बसे आदिवासियों को पट्टा जारी करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur News: लूट के आरोपियों की सुरक्षा में लगे आरक्षक की लापरवाही से चली गोली, एसएसपी ने किया निलंबित…
- दिल्ली HC ने वक्फ बोर्ड और मस्जिदों के खिलाफ PIL को किया खारिज, बोला- याचिका पब्लिक इंटरेस्ट में नहीं है
- छत्तीसगढ़ बजट 2026 : उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट
- मोतिहारी में इंटर के छात्र की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, पास में बिखरा था बिरयानी और चप्पल, परिजनों में कोहराम
- कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने लगाई ‘इच्छा मृत्यु’ की गुहार, बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा पर गाली-गलौच और दबाव का आरोप

