Rajasthan News: बीकानेर रेंज के नए आईजी ओमप्रकाश ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य केवल आरोपी को पकड़ना नहीं, बल्कि मज़बूत पैरवी के जरिए उसे फांसी की सजा दिलाना है।
आईजी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुश हो जाती है, लेकिन बाद में आरोपी बरी हो जाते हैं। इससे पीड़ित खुद को ठगा महसूस करता है। बीकानेर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस स्पेशल पीपी (Public Prosecutor) की मदद लेगी। आईजी ने संकल्प दोहराया कि अजमेर और पाली की तर्ज पर बीकानेर में भी महिला उत्पीड़न के दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा।

सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हो रही ड्रग्स की सप्लाई को आईजी ने गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि NDPS के मामलों में ज्यादातर पुराने अपराधी ही सक्रिय रहते हैं जो जमानत पर बाहर आते ही फिर तस्करी में लग जाते हैं। इसके लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर Coordination बिठाकर नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए आईजी ने एक नया प्रयोग शुरू करने की बात कही। अब साइबर ठगी की शिकायत के लिए पीड़ितों को 100 किलोमीटर दूर साइबर थाने नहीं जाना होगा। छोटे और ग्रामीण थानों में 2-3 दक्ष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ये कर्मी कॉल डिटेल निकालना, डेटा एनालिसिस और बैंक खाता ब्लॉक करने जैसे प्राथमिक काम स्थानीय स्तर पर ही करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- उज्जैन में मंदिर विस्थापन पर बवाल: पथराव में सब-इंस्पेक्टर घायल, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद
- अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री साय करेंगे बाबा साहेब की 21 फीट कांस्य प्रतिमा का अनावरण, जानिए प्रतिमा की और खासियत…
- हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज : काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता; बारिश का खतरा बरकरार
- अभिषेक बनर्जी ने गुप्त बातचीत का खोला काला चिट्ठा, हुमायूं कबीर के ‘मस्जिद कार्ड’ की पोल खोली
- हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल जल्द: कल हो सकता है तारीखों का ऐलान, वार्डबंदी का विवाद सुलझा
