सुजान सिंह, अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) मध्य प्रदेश के छिदंवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत पिडरई डबीर के पास गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

READ MORE: पद और प्रोटोकॉल से ऊपर इंसानियत: भोपाल के VIP रोड पर एक्सीडेंट देख केंद्रीय मंत्री शिवराज ने रोका काफिला, गाड़ी से उतरकर घायल युवक का जाना हाल, तुरंत भिजवाया अस्पताल, Video वायरल  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से तेज रफ्तार में टकरा गईं। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पिकअप वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों की पहचान आकाश चंद्रवंशी (निवासी खामी थाना, अमरवाड़ा) और कित चंद्रवंशी (निवासी खकरा चौरई) के रूप में हुई है।  

READ MORE: पति नहीं कोई और निकला किडनैपर: डबरा से अपहृत महिला गंज बासौदा से दस्तयाब, विवाद के कारण मायके में रह रही थी पत्नी

अमरवाड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और कारणों की गहराई से जांच कर रही है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m