लखनऊ। राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह चार्जशीट लगभग 800 पेज की है, जिसमें विस्तृत साक्ष्य और गवाहों के बयान संलग्न किए गए हैं।

दुष्कर्म और अवैध धर्मांतरण के आरोप

डॉक्टर रमीज मलिक पर दुष्कर्म और अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को शामिल किया गया है।

READ MORE: UP में ‘बेशर्म’ सरकार,’निकम्मा’ सिस्टम! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, कानून का बंटाधार, मुखिया सुरक्षा के झूठे दावे गढ़ने में मस्त?

विभिन्न पहलुओं पर चली रही जांच

मामला दर्ज होने के बाद से ही इसकी जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही थी। अब चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही प्रकरण न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश कर गया है। अदालत द्वारा मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी।