फतेहपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 3 भाइयों को ठोकर मार दी. हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- हाय गर्मी ! UP में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में तेजी से चढ़ा पारा, जान लें आने वाले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

बता दें कि घटना बांदा-टांडा हाइवे पर उस वक्त घटी, जब 3 भाई साइकिल में सवार होकर बेर खाने के लिए पास के ही गांव गए थे. जहां से तीनों अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि तीनों कई मीटर दूर जा गिरे और 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं दोनों मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान विमल (11) और किशन (9) के रूप में हुई है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसके आधार पर फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.