बहराइच. हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने संपत्ति को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी सें हमला कर मां-बाप, बहन और दादी की हत्या कर दी. इतना ही भाई पर भी हमला कर घायल किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने… BLO की मौत पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार और सिस्टम को लेकर जो कहा…
बता दें कि पूरा मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है. जहां रहने वाले युवक का परिवार के लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान युवक को घर के लोगों ने खरीखोटी सुनाई, जो उसे बिल्कुल रास नहीं आई. इसी गुस्से में उसने अपने मां-बाप, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत की नींद सुला दी. वहीं जब घटना की जानकारी युवक के बड़े भाई को हुई तो उसने विरोध जताया.
इसे भी पढ़ें- जश्न बना जी का जंजालः बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी 10 साल की बच्ची, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गई मासूम की सांसें…
इस दौरान दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हुई. हाथपाई के दौरान छोटे ने बड़े भाई पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों घायल भाइयों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी की लाश को पीएम के लिए भेजा. मौके से सबूत इकट्ठा किए गए हैं. मामले की तफ्तीश कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. मृतकों की पहचान बदलूराम (62), संजू देवी (60) पार्वती (35) और शीतला देवी (82) के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


