US-Israel and Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज तीसरा दिन है। अमेरिका-इजराइल के साथ 48 घंटे की जंग में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। 48 घंटे में ही अमेरिका-इजराइल ने मिलकर सर्वोच्य नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत ईरान के 48 प्रमुख नेताओं को मार गिराया है। जबकि 40 प्रमुख सैन्य कमांडरों को भी मारे गए हैं। इतना ही नहीं, अमेरिकी B2 स्टेल्थ बॉम्बरों ने ईरान की नौसेना को ‘पर्ल हार्बर’ जैसा झटका दिया है। अब तक ईरानी नौसैनिक के 9 युद्धपोत को समुद्र में डुबो चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोई विश्वास नहीं कर सकता कि हमने कितनी सफलता हासिल की है, एक ही हमले में 48 नेता खत्म हो गए। वहीं इजरायल की सेना (IDF) ने कहा कि इस हमले में 40 ‘महत्वपूर्ण’ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं, जिनमें ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ, अब्दुलरहीम मौसावी भी शामिल हैं।

इधर अमेरिकी B2 स्टेल्थ बॉम्बरों ने ईरान की नौसेना को ‘पर्ल हार्बर’ जैसा झटका दिया है। अब तक 9 ईरानी नौसैनिक जहाज डुबो चुकी है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत B2 ने अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों पर भारी बम गिराए। ईरान की नौसेना मुख्यालय ज्यादातर नष्ट हो गया है। ट्रंप ने कहा कि बाकी जहाज भी जल्द डुबो दिए जाएंगे। ईरान की नौसेना मुख्यालय को भी ज्यादातर नष्ट कर दिया गया है।

यह हमला ईरान की नौसेना को पूरी तरह कमजोर करने का प्रयास है। ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकी देता रहा है लेकिन अब उसकी अपनी नौसेना खतरे में है। ईरान ने जवाब में अमेरिकी बेस और जहाजों पर हमले किए। अमेरिका ने पहली बार 3 सैनिकों की मौत की पुष्टि की और 5 घायल हुए। ईरान की तरफ से मौतों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है लेकिन सटीक आंकड़े नहीं हैं।
अमेरिका-इजरायल का संयुक्त अभियान, ईरान पर दबाव
यह हमला अमेरिका और इजरायल का संयुक्त ऑपरेशन है। 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ. इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मार गिराया। उसके बाद अमेरिका ने B-2 बॉम्बर और अन्य हथियारों से 1,000 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए. इजरायल ने तेहरान के ऊपर एयर सुपीरियरिटी हासिल कर ली है। अमेरिका ने ईरान की एयर डिफेंस को पहले ही कमजोर कर दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरानी सैनिकों को हथियार डालकर सरेंडर कर देना चाहिए। हजारों ईरानी अधिकारी इम्युनिटी मांग रहे हैं। ट्रंप ने ईरानी लोगों से विद्रोह करने की अपील की। ईरान ने इजरायल, यूएई, सऊदी अरब और अन्य देशों पर मिसाइल दागी लेकिन ज्यादातर रोके गए। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में खतरा बढ़ गया है।

USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा खारिज
यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में फैल गया है. ईरानी मिसाइलों ने यूएई, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाना बनाया। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को दावा किया कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मिसाइलें कैरियर के पास तक भी नहीं पहुंच सकीं और कैरियर अभी भी क्षेत्र में संचालन कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


