सुशील खरे, रतलाम। शहर में स्थित लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज में होली के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि होली खेल रहे स्टूडेंट्स के बीच एक कार तेजी से लाई जिससे हड़कंप मच गया। वीडियो में डॉ. रजत अली कार को घुमाकर वापस लाते दिखाई दे रहे हैं। स्टूडेंट्स ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं रुकने पर कुछ छात्रों ने पत्थर फेंककर उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कार मौके से निकल गई।

एम्स में HOD डॉक्टर की प्रताड़ना की मामलाः महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में NHRC ने संज्ञान लिया

5 डॉक्टर घायल, ड्राइवर को 4–5 टांके

घटना के बाद कुछ PG स्टूडेंट्स ने कार सवारों का पीछा किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। होली मना रहे स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए और मारपीट की स्थिति बन गई। कार रोकने और बीच-बचाव के दौरान इंदौर (सांवेर) निवासी डॉ. आशीष मेसवाडिया, ग्वालियर निवासी डॉ. प्रशांत गौरव, डॉ. प्रियांशी और डॉ. भानावत मुडे घायल हो गए। ड्राइवर डॉ. रजत अली खान भी घायल हुए है। उसके सिर पर चार से पांच टांके लगे है।

दोनों पक्षों ने की शिकायत

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m