दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद गाने बजाने जैसी छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।
READ MORE: दो मासूम बच्चों ने पिता की फोटो थाम मांगा न्याय: शाजापुर जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष द्वारा बजाए जा रहे गाने की आवाज को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आपा खो बैठे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसा रहे हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने खाली कांच की बोतलें एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं।
READ MORE: जज की पत्नी की ट्रेन में मौत: वॉशरूम में आया साइलेंट अटैक, दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा शव
स्थानीय लोगों ने देहात पुलिस को झगड़े की सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही मारपीट करने बाले लड़के मौके से फरार हो गए थे, दूसरे पक्ष को पुलिस ने थाने लेकर गई, पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले 3 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते गुस्से और छोटी बातों पर हिंसक होने की प्रवृत्ति को उजागर किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

