प्रभाकर सोमवंशी, कटनी। शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में पुरानी रंजिश के चलते अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने देसी बम फेंक दिए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बम धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ की हालत गंभीर
इस घटना में महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिला और नाबालिग बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
आरोपियों की तलाश जारी
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
नेता, मंत्री और VIP विजिट के कारण खजाने पर असरः निगम का आय बढ़ाने के प्रयास तेज, महापौर कलेक्टर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

