MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 6 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से आए निवासियों ने नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर

शिक्षिका ने छात्राओं से करवाया मसाज

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में मसाज कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं से अपनी मालिश करवाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना कर्वी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में 3 की मौत

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में मसाज कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं से अपनी मालिश करवाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना कर्वी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। पढ़ें पूरी खबर

दुर्गा मंदिर में इस्लाम का झंडा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में उस वक्त तनाव फैल गया जब एक दुर्गा मंदिर के गेट पर इस्लाम का झंडा लगा दिया गया। असमाजिक तत्वों ने माता रानी के पास रखे त्रिशूल पर हरे रंग का एक कपड़ा भी रख दिया। धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पढ़ें पूरी खबर

CM डॉ. मोहन ने किसानों को दी बड़ी सौगात, गेहूं के MSP पर मिलेगा बोनस

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है। वहीं उड़द की खरीदी पर 600 रुपए देने देने की घोषणा भी की है। साथ ही पंजीयन तिथि भी 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

UPSC CSE Result 2025 में MP का दबदबा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं टॉप 5 रैंक मध्य प्रदेश के भोपाल के ईशान भटनागर को मिली है, जबकि धार जिले के प्रच्छल सेकेट्री ने 8वीं रैंक हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर

मेयर फंड पर ‘सरकार’ का ब्रेक

मध्यप्रदेश में मेयर फंड पर ‘सरकार’ का ब्रेक लग गया है। इसी कड़ी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में वार्षिक बजट में महापौर निधि के संबंध में कोई प्रावधान नहीं होने का उल्लेख किया गया है। अबकी बार बजट बनाते समय नियमों का ध्यान रखें। पढ़ें पूरी खबर

टंकी में ‘मरी हुई छिपकली’

ग्वालियर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी स्टोरी की पानी टंकी में मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। रहवासियों का आरोप है कि 6 महीने में टंकियों की सफाई होनी चाहिए, लेकिन यह नहीं होती है। जिसके चलते लोग दूषित पानी का उपयोग करने के लिए मजबूर है। पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस थाने में पथराव मामले में कार्रवाई की गई है। 22 नामजद समेत कुल 47 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हुआ था। शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लगेगी रोक!

मध्य प्रदेश में वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस भर्ती में अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए है। वन रक्षकों के लिए निकली 728 पदों पर SC के लिए एक भी पोस्ट नहीं है। ईएसबी (ESB) के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है। जिससे भर्ती परीक्षा अटक सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m