मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में जीत के जश्न के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रहे युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से किसी ने मस्जिद के पास सुतली बम फेंक दिया। बम फूटने से मस्जिद की दीवार पर नाली का कीचड़ फैल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाजापुर में रविवार रात को भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रहे युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से किसी ने किला रोड पर स्थित पीपलपत्ता मस्जिद के पास सुतली बम फेंक दिया। सुतली बम के फूटने से मस्जिद की दीवार पर नाली का कीचड़ फैल गया। इस घटना की जानकारी लगते ही वहां बड़ी संख्या में समाजजन इकट्ठा हो गए और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: T-20 World Cup 2026: भारत की जीत से गदगद हुए CM डॉ. मोहन, कहा- ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में बाइक पर सवार युवक जीत का जश्न मनाते हुए निकल रहे हैं और इसी दौरान बाइक पर सवार युवक बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पीपलपत्ता मस्जिद कमेटी ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देवास में बम से पुलिस जवान घायल

चेतन योगी, देवास। देवास के सयाजी द्वार में भारतीय टीम के जीतने पर जश्न का माहौल था। हुड़दंगियों ने इस जश्न में बाधा डालते हुए पटाखे एक दूसरे के ऊपर फेंकते नजर आए। इस घटना में सीएसपी सुमित अग्रवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जलते हुए बम पुलिसकर्मियों के पास जाकर फूटे थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m