शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सोते समय बिस्तर पर घटना को अंजाम दिया है। दोनों की पहचान शादी डॉट कॉम की मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी। फिलहाल पीड़ित पति का अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरी घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है।

मेट्रोमोनियल साइट पर पहचान, 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी

जानकारी के मुताबिक, गोपाल नगर निवासी ललित राजपूत (30) पर उसकी पत्नी देनंदनी तोमर ने जानलेवा हमला किया। जिसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ललित राजपूत बिस्तर पर सो रहा है। इसी दौरान पत्नी देनंदनी कमरे में पहुंचती है और हमला शुरू कर देती है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी। पीड़ित पुणे की आईटी कंपनी में करता है। देनंदनी शाजापुर जिला अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ है। ललित और देनंदनी की शादी 17 मई 2025 में सीहोर के आर्य समाज मंदिर में हुई थी।

ये भी पढ़ें: झाड़ियों में खून से लथपथ मिला महिला का शव: पेट और गले में चोट के निशान, जताई जा रही ये आशंका

होटल में हुआ था विवाद

ललित का आरोप है कि विवाह के बाद से ही देनंदनी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। वहीं शिकायती आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 7 मार्च को देनंदनी उससे मिलने के लिए आनंद नगर पहुंची थी। जिसे आनंद नगर में होटल कोमल पैलेस के रूम नंबर 203 में रुकवा दिया था। शाम को ललित अपने घर से खाना और दवाई खाकर होटल पहुंचा। उसने पत्नी से कहां कि मैं खाना खाकर आया हूं मेरे लिए कुछ ऑर्डर मत करना। इस पर वाद-विवाद हुआ और पूरी रात झगड़ा लड़ाई हुई।

ये भी पढ़ें: यहां होली से रंग पंचमी तक लगता है भूतों का मेला: भूत-प्रेत खुद अपने होने की देते है गवाही, मंजर इतना डरावना कि रूह की भी रूह कांप जाए!

सुबह नींद में किया अटैक, अस्पताल पहुंचकर भी दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे नींद लग गई। फिर सुबह 7 बजे अचानक नींद खुली तो देखा पत्नी देनंदनी मेरे सीने पर बैठी थी। उसके हाथ में ब्लेड थी। जैसे ही घबराकर उठा तो उसने दाये हाथ की कलाई पर ब्लेड मार दिया। मैंने उठने के लिए उसे धक्का दिया तो उसने मेरे पेट पर ब्लेड मारा। फिर उठकर बाथरूम में भागा तो देनंदनी ने वहां आकर कांच की ग्लास सिर पर फोड़ दी। वह बोल रही थी कि कब तक बचेगा तुझे जान से खत्म कर दूंगी। इसके बाद देनंदनी अस्पताल भी पहुंची। जहां पीड़ित की बहन ने मिलने नहीं दिया तो उसे भी धमकी दी। फिलहाल पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

https://twitter.com/lalluram_news/status/2030871655413940527?s=20

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m