शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने घर के सामने अपनी कार पार्क की थी, लेकिन वापस लौटकर देखा तो कार पर किसी ने रंग मिलाकर एसिड फेंक दिया था। एसिड इतना तेज था कि कार का ओरिजिनल कलर तक निकल गया और पेंट पूरी तरह उड़ गया।
READ MORE: सोते समय मेरे सीने पर चढ़ी और ब्लेड से… ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी, Hotal के कमरा नंबर 203 में कर दिया बड़ा कांड, खौफनाक वीडियो आया सामने
युवती, जो एक प्रतिष्ठित संस्थान में एचआर के पद पर कार्यरत हैं, घटना से डरी सहमी युवती ने आशंका जताई कि आज कार पर डाला गया एसिड कल मुझ पर डाला जा सकता है। यह किसी की सोची-समझी साजिश लगती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुष्टि की कि यह हरकत जानबूझकर की गई है। ऐशबाग थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है।
READ MORE: ‘जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं’, बागेश्वर महाराज ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, अहमदाबाद स्टेडियम को लेकर कही ये बड़ी बात
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है, खासकर त्योहारों के मौके पर जब लोग घर से बाहर होते हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

