शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में हुए गोलीकांड को लेकर सनसनी फैली हुई है। इस बीच आरोपी लल्लू रईस का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कुख्यात बदमाश शादाब गेट बिल्डर माज खान के भाई की शादी में पैसा लुटाता हुआ नजर आया।
जहांगिराबाद निवासी अन्नू पाशा और माज़ पर बदमाश लाखों रुपए लुटाता रहा। साथ ही ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर थिरकते रहा। माज़ खान और अन्नू पाशा के ऊपर लगा रहे पीड़ित परिवार के लोगों पर उसे संरक्षण देने का आरोप भी है।
कोहेफ़िज़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया है कि मामले को लेकर टीम का गठन किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है। उन्होंने आरोपी के जल्द गिरफ्तार होने का दावा किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

