अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के भाऊंखेड़ी गांव में मकान की जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर उसके ही बड़े भाई और भतीजे ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई है। युवक को गंभीर हालत में भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद, बीमारी को लेकर शहर काजी को बताया नापाक, मुफ्ती ने जारी किया फतवा

जानकारी के अनुसार भाऊंखेड़ी गांव के आरोपी लखनलाल का अपने ही छोटे भाई मनोहर वर्मा से मकान की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी के चलते शनिवार रात करीब 10 बजे पीड़ित अपने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी लखन और उसका बेटा कृष्णपाल ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें: सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से भोपाल रेफर किया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m