MP Weather Update: मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम का असर दिखाई दिया। ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहे। जिसकी वजह से पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सिस्टम कमजोर पड़ गया है, लेकिन दो दिन असर और रहेगा। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…

मध्य प्रदेश में सिस्टम के कमजोर पड़ने से 16 और 17 मार्च को कहीं भी बारिश या बादल का अलर्ट नहीं है। IMD के मुताबिक, 17 मार्च की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर एमपी में 18-19 मार्च को दिखाई देगा। यानी इन दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज

नर्मदापुरम में पारा लुढ़का

रविवार को नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते तीन दिन से तीव्र लू के प्रभाव वाले नर्मदापुरम में पारा लुढ़क गया। वहीं रायसेन, नरसिंहपुर, छतरपुर समेत आधा दर्जन जिलों में पारा 38 के पार रहा। भोपाल में 36.6, जबलपुर में 35.7 इंदौर में 35.5, उज्जैन में 35.5 डिग्री और ग्वालियर में 32.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

गर्मी का असर, सावधानी बरतने की सलाह

गर्मी का असर अब सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी साफ दिखाई देने लगा है। बाजारों में मटके, गमछे, धूप के चश्मे और आइसक्रीम की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम होती दिख रही है। लोग तेज धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि मौसम में अचानक बढ़ती गर्मी सेहत पर असर डाल सकती है। ऐसे में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m