Today’s Top News : रायगढ़. अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने हत्या के आरोपी खेमराज यादव को उसके भाई पीतांबर यादव की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थदंड से भी दंडित किया.
जगदलपुर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह चार्जशीट बीजापुर जिले के धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें सीआरपीएफ के करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे.
रायपुर. रायपुर पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंजाब से रायपुर तक फैले हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मामले में चार कुख्यात अंतर्राज्यीय तस्करों को रायपुर पुलिस ने पंजाब में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एक आरोपी से विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है.
रायपुर. राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप वर्मा (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
जांजगीर चांपा. अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पास कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है. इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ अकलतरा थाने में एफआईआर दर्ज किया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा शुक्रवार को पारित ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ का संयुक्त मसीही समाज ने विरोध किया है. समाज के प्रतिनिधियों ने इस विधेयक को संविधान की उद्देशिका के विपरीत और धर्म की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन करने वाला बताते हुए इसके खिलाफ मशाल यात्रा निकालने के साथ न्यायालय में जाने की बात कही है.
मनेन्द्रगढ़. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय कुख्यात रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
रायगढ़. बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया. जलाशय का पानी एक दर्जन से अधिक गांवों में अचानक घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ. प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CRPF कैंप में माओवादी हमला केस, NIA ने दाखिल की सप्लिमेंट्री चार्जशीट
Raigarh News: भाई की हत्या पर मिली आजीवन कारावास की सजा, महुआ पेड़ के विवाद में ली थी भाई की जान…
Murder News : युवक की जमीन में दफन मिली लाश, टैटू से हुई पहचान, इलाके में फैली सनसनी
Raipur News : उरला इलाके में कंकाल मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
CG Crime News : खिलौनों की आड़ में नशे का कारोबार… नशीली टैबलेट और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
CG News : नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के खिलाफ FIR, CMO ने लगाया ये आरोप…
घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने खत्म किया 0.60% सेस, जानिए बजट पर कितना होगा असर…
बिलासपुर डैम का एक हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी
CG Crime News : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

