CG Video Viral : सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से 300 रुपए की चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की भीड़ ने युवक के साथ बेरहमी पिटाई करते हुए बाल मुंडाए और कपड़े फाड़े. इतना ही नहीं जब युवक के माता-पिता उसे लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी साथ भी मारपीट की. तीनों घायल हो गए हैं. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : ACB-EOW का अधिकारी बताकर परिचित ने ही पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी को लगा दिया 10 लाख का चूना…

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शंकरगढ़ थाना के डूमरपानी गांव का है. वारयल वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को सरसों और 300 रुपए चोरी के शक में पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. पहले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए. प्लास्टिक पाइप से उसके पैरों के तलवों पर लगातार वार किए और उसे अर्धनग्न कर बाल काट दिए. इसी दौरान युवक की माता-पिता उसे लेने के लिए मौके पर पहुंचीं, उन्होंने अपने बेटे को माफ करने और पिटाई करने की गुहार लगाई. लेकिन क्रूर भीड़ ने किसी को नहीं बक्शा, तीनों को जमकर मारा.
मां ने करवाई FIR (CG Video Viral)
घटना के बाद युवक और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शंकरगढ़ थाना के टीआई जितेन्द्र जायसवाल ने मामले को लेकर जानकारी दी कि चोरी के आरोप में तीन लोगों के साथ मारपीट हुई है. वारयल वीडियो शनिवार दोपहर के आसपास का है. युवक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. प्रकरण में बयान दर्ज किए जाएंगे, विवेचना जारी है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

