Today’s Top News : रायपुर. बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोस्ट वांटेड सीनियर नक्सली कमांडर पापा राव आज सरेंडर कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 17 साथियों और AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा. इसके बाद सुरक्षाबल उसे जगदलपुर ले जाएंगे, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करेगा.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिनों में 5000 से अधिक मुर्गे– मुर्गियों की मौत के बाद जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी रायपुर से आई थी और भोपाल सैंपल भी भेजा गया था. सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एहतियातन कई निर्देश जारी किए हैं.
रायपुर. बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोस्ट वांटेड सीनियर नक्सली कमांडर पापा राव आज सरेंडर कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 17 साथियों और AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा. इसके बाद सुरक्षाबल उसे जगदलपुर ले जाएंगे, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करेगा.
रायपुर. राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत ने बताया कि इस परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये (लगभग 56 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 47 वर्षीय गोविंद स्वामी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है. उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके.
रायपुर. नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालय के राजस्व कार्यालय और सभी काउंटर 26 मार्च से 31 मार्च तक पड़ने वाली शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे. इस दौरान सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैं. नागरिकों की सुविधा के लिए प्ले स्टोर पर नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ उपलब्ध है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
बलौदा बाजार. असम में चुनाव की गहमागहमी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ से गए बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन हो गया.
रायपुर. छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में NSUI पदाधिकारियों ने कहा, लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. इसे लेकर संगठन अब प्रदेशभर में आंदोलन करेगा.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद
खल्लारी रोपवे हादसा : एक और घायल की इलाज के दौरान मौत, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : VIP रोड के फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ से अधिक की मंजूरी
Raipur News : जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज कराने लाया गया था मेकाहारा
एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान
CG Crime : सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगों ने वकील को लगाया चूना
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

