CG Police Transfer : जांजगीर-चांपा. जिले के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फेरबदल किया गया है. एसपी विजय कुमार पांडेय द्वाया जारी ट्र्रासंफर की सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक समेत 106 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है.

आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को विशेष रूप से चिन्हित कर स्थानांतरित किया गया है। लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है. महिला थाना में 11 अधिकारी और कर्मचारियों की नई नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया अधिक प्रभावी हो सके.
देखें लिस्ट




- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

