UP Weather Today: यूपी में एकाएक मौसम ने करवट ले ली है. तीखी धूप की बजाय प्रदेश कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं. रविवार यानी आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव हुआ हैं. ऐसे में प्रदेश के कई जिलों बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के साथ व्रजपात की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी

मौसम जानकारों के मुताबिक, 29 मार्च यानी आज मौसम करवट ले सकता है. कई जिलों में बारिश के साथ 40 से 50 किमी. की रफ़्तार से हवाएं भी चलने के आसार है. बारिश और हवा की वजह से लोगों को ठंडक का एहसास होगा. आगामी 2-3 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को हवा के झोंकों की रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने के भी आसार जताए जा रहे हैं. 30 मार्च को संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. वहीं 31 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.