Today’s Top News : सुकमा. नक्लसवाद के खात्मे की डेडलाइन (31 मार्च, 2026) से पहले सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों के बुझाओं की ताकत एक बार फिर लाल आतंक पर भारी पड़ी. मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया. सर्चिंग के दौरान शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है.

रायपुर. टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी से फॉरेन टूर के नाम पर 20 लाख रुपये के मूल्य के डॉलर की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. तीसरे आरोपी अमन शर्मा (18 वर्ष) को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

कटघोरा. प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रायपुर. राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

रायपुर. राजधानी में हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, लेकिन इस दौरान कुछ लोग अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिस से विवाद करने लगते हैं. ऐसा ही एक मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आया है. ड्रंक ड्राइविंग करने वाले कार चालक से जब चाबी मांगी गई तो उसका गुस्स फूट पड़ा. युवक ने ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी को ही अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

बिलासपुर. न्यायधानी के सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र राम कश्यप के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शनिवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच पढ़ाई खत्म करने के बाद वह खाना खाने के लिए बाहर निकले थे. इसी दौरान उनके साथ मौजूद दोस्त शिवेंद्र सिंह ने देखा कि उनकी पैंट की जेब से अचानक धुआं निकल रहा है. देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया और जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें (Today’s Top News)

वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा

CBSE के नाम पर दाखिला, अब CG बोर्ड परीक्षा का दबाव… स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

Mobile Blast: जेब में रखे मोबाइल के फटने से झुलसा छात्र, इस कंपनी का था मोबाइल…

Sukma Naxal Encounter : जवानों ने 5 लाख के इनामी PPCM मूचाकी कैलाश को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

CGST और कस्टम्स में बड़े पैमाने पर तबादले, सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों के साथ अधीक्षकों को मिली नई पोस्टिंग…

Crime News: फॉरेन टूर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य कोलकाता से गिरफ्तार, देशभर में 22 फ्रॉड का खुलासा

आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

बागेश्वर सरकार की धर्मान्तरण करने वालों को सीधी चेतावनी, कहा- ठठरी मारी जाएगी, छत्तीसगढ़ का भांचा आया है…

राजधानी में देर रात दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, इलाके में भारी तनाव, पुलिस बल तैनात