National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 मार्च 2026) की खबरों में बंगाल में कांग्रेस ने उतारे 284 उम्मीदवार; ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोग सड़कों पर; सरकार ने बदला इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी का नियम; पाकिस्तान में तेल संकट के कारण दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी पाबंदी प्रमुख रहा।

1. बंगाल में कांग्रेस ने उतारे 284 उम्मीदवार
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से और मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है, जिसने एक साथ 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मदन राय को दार्जिलिंग, अब्दुल हन्नान को सुजापुर, सुष्मिता बिस्वास को दम दम, गौतम भट्टाचार्य को डायमंड हार्बर, सौविक मुखर्जी को आसनसोल दक्षिण और प्रसेंजित पुइतंडी को आसनसोल उत्तर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

2. ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोग सड़कों पर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका से सेलकर यूरोप तक ‘No Kings’ क गूंज सुनाई दी है। अमेरिका से लेकर यूरोप तक की सड़कों पर लाखों लोग सड़क पर उतरकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। मिनेसोटा इस आंदोलन का केंद्र बना, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, व्हाइट हाउस ने इस विरोध प्रदर्शन को लेफ्ट नेटवर्क का एजेंडा बताया है।

3. सरकार ने बदला इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी का नियम
ईरान युद्ध के बीच देश देश के भीतर पैदा हुए तेल संकट के बीच अब सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने तय किया है कि, अब आम लोगों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा पहले से ज्यादा समय तक मिलेगा. इस फैसले से न सिर्फ ईवी खरीदना सस्ता होगा, बल्कि बाजार में इसकी मांग भी और तेज होने की उम्मीद है. साथ ही पेट्रोल पर निर्भरता भी कम होगी.

4. पाकिस्तान में तेल संकट के कारण दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी पाबंदी
ईरान युद्ध के बाद पूरी दुनिया में तेल का संकट पैदा हो गया है. इस तेल संकट की वजह से पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है. इस क्राइसिस से निपटने के लिए शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान में अगले आदेश तक स्मार्ट लॉकडाउन लागू रहेगा. इसकी शुरुआत 4-5 अप्रैल से की जाएगी.
आज के प्रमुख इवेंट्स
- आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू हाउसिंग योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस दौरान तिरुपति जिले के सुल्लुरुपेटा से 2.5 लाख घर लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे।
- देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के प्रयासों पर लोकसभा में चर्चा होगी। यह चर्चा सरकार की 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की तय समयसीमा से एक दिन पहले हो रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कंडोम 50% महंगा होगाः अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) के कारण खाड़ी देशों से गैस और तेल समेत कई सामानों का आयात नहीं पा रहा है। इसके कारण खाड़ी देशों से आने वाले उन सामानों की दिक्कत देश में हो रही है। अब ईरान युद्ध के कारण देश में कंडोम की कीमत 50% तक बढ़ सकती है। युद्ध के कारण कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की सप्लाई नहीं पा रही है। कंडोम में इस्तेमाल होने वाला अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल (Ammonia and silicone oil) की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण कंडोम महंगा हो सकता है। (पूरी खबर पढ़े)
भारत ने श्रीलंका को भेजा 38000 मीट्रिक टन तेल: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते दुनिया के कई देशों में ईंधन की किल्लत जारी है। इस संकट के बीच भारत मददगार बनकर सामने आया है। भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन डीजल और पेट्रोल की खेप भेजी है। इस कदम से श्रीलंका की सरकार भारत की खूब वाहवाही कर रही है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर बताया, “पेट्रोलियम की 38,000 मीट्रिक टन की खेप, जिसमें 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल है। आज 28 मार्च 2026 को कोलंबो पहुँच गई है।” (पूरी खबर पढ़े)
तमिलनाडु चुनाव के लिए TVK ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, एक्टर विजय दो सीटों पर लडेंगेः तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट के अनुसार सुपरस्टार विजय खुद पेरंबूर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे. टीवीके ने कोलातुर सीट से वीएस बाबू को उतारा है, जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. विजय ने यह भी कहा कि वह हर जगह खुद जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे. इसी वजह से उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जिन पर उन्हें पूरा भरोसा है और जो पार्टी के काम को सही तरीके से आगे बढ़ा सकें. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

