CG News : सारंगढ़. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरिया पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है

शनिवार को सरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर बैरियर पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की कार यूपी 65 डीए 5833 को रोका गया. तलाशी लेने पर कार से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
दोनों यूपी निवासी कविराज चौहान और अजय यादव के निवासी हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पिस्टल प्रयागराज से अवैध रूप से खरीदी थी और फिलहाल जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे. पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और कार को जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

