बिलासपुर। शहर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार पति-पत्नी सुरक्षित हैं. पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है.

फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी अमित सक्सेना जीजीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं. सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से लंच करने कार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे गुप्ता डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को पीछे से ठोक दिया.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह दब गया. शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद प्रोफेसर दंपति ने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस (पूर्ववर्ती 279, 337 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भाई हैं आईएएस, भाभी आईपीएस
बता दे कि गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वे पंचायत डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं. वहीं तारण प्रकाश सिन्हा की पत्नी आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

