Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने बनाए गए नए विधेयक पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने हस्ताक्षर किया। अब आज से प्रदेश में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू हो गया है। धर्मांतरण पर नए विधेयक के अनुसार अब सख्त कार्रवाई होगी।
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून (RTE) को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि RTE के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने पर RTE के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं देने का ऐलान किया था, जिसके बाद सरकार ने कड़ा फैसला लिया है।
बिलासपुर. बिलासा देवी चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू होने के पांच साल बाद आखिरकार सेना ने अपनी 290.8 एकड़ जमीन औपचारिक रूप से जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दी है. इस हस्तांतरण के बाद एयरपोर्ट के पास अब 646.8 एकड़ जमीन हो गई है. यह एयरपोर्ट को 4 सी श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए पर्याप्त है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू : राज्यपाल ने विधेयक पर किया हस्ताक्षर, दीपक बैज बोले – आरक्षण बिल पर चुप्पी क्यों?… पुरंदर मिश्रा ने कहा – अब रुकेगा धर्मांतरण
बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा विकास का ब्लूप्रिंट, बस्तर आने का दिया आमंत्रण…
RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
Bilaspur Airport Expansion : बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ, सेना ने सौंपी 291 एकड़ जमीन, अब उतर सकेंगे बड़े विमान
छत्तीसगढ़ सरकार अब देगी ‘मेडिटेशन लीव’ : सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ऑन ड्यूटी माना जाएगा

Video : मैराथन में ‘शॉर्टकट’ का खेल… जीत की दौड़ में गाड़ी का सहारा, खुल गई पोल
CG Weather Update : प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा
Ambikapur Rape Murder Case : कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर मृतिका को दी श्रद्धाजंलि, आक्रोशित लोगों ने कहा- अब और नहीं सहेंगे…
CG News : 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में टॉयलेट नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यह शर्मनाक, शिक्षा विभाग के सचिव से मांगा जवाब
इन्फ्लुएंसर ने लड़कियों को परोसी शराब, नाइट क्लब का वीडियो हो रहा वायरल
Action on Reel : हैलो रानी, हाय रानी…. गाने पर पुलिस आरक्षक को रील बनाना पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच
बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश : अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों से निकाले थे 31 लाख रुपये
खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, पुलिस की रेड पड़ते ही भागने लगे जुआरी, लाखों कैश और मर्सिडीज कार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद फैली आग, 8 मजदूर घायल, पीछे के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी
CG Crime News : AI से अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, 20 करोड़ नहीं देने पर तलवार लेकर पहुंचा आरोपी, दहशत में परिवार ने छोड़ा शहर
CG में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 200 सूअरों की मौत : रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर फार्म सील, 150 सूअरों को इंजेक्शन देकर मारा, फिर दफनाया
गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोश : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कहा – बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से हो रही परेशानी
CG News : बर्ड फ्लू के बीच पोल्ट्री फार्म व्यापारियों पर आर्थिक संकट, रोजाना 2 करोड़ के नुकसान का दावा, नियमों के साथ दुकानें खोलने की मांग
हाईटेक गांजा तस्करी : वॉकी-टॉकी का कर रहे इस्तेमाल, घेराबंदी के बाद भी गिरोह के बड़े तस्कर फरार, एक गिरफ्तार
CG Sarpanch Arrest : स्वास्थ्य कर्मी की मौत मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी पर दीवार पर पटका था सिर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

