भिलाईनगर। समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को भिलाई – 3 से तर्रा होकर पाटन जाने वाली सड़क पर करसा गांव में खाली सिलेंडर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते लगभग घंटे भर तक यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने सताक्षी गैस एजेंसी पर टोकन मिलने के 15 से 20 दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी में हीला हवाला करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : CG Morning News: मुख्यमंत्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात… कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज… IIIT का दीक्षांत समारोह, 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू…

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई-3 के नजदीक करसा गांव में सताक्षी गैस एजेंसी का संचालन किया जाता है। इस एजेंसी का मुख्य कार्यालय खुर्सीपार भिलाई में है। करसा में ब्रांच खोलकर सिलेंडर की डिलीवरी देने के चलते करसा, घुघवा और इसके आसपास के काफी ग्रामीण सताक्षी गैस एजेंसी के उपभोक्ता बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए आने वाले उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर जब कार्यालय पहुंचते हैं तो उनसे पूरी राशि लेकर एक टोकन दिया जाता है।

टोकन में 15 से 20 दिन के बाद की तारीख सिलेंडर डिलीवरी के लिए दी जाती है, लेकिन नियत तारीख पर भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी डिलीवरी के लिए बार बार नई तारीख देकर उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं। उपभोक्ता को जमा की गई राशि वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है। वहीं एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से बदतमीजी का भी आरोप है इसलिए आज सुबह 11 बजे के आसपास आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुरानी भिलाई पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराया।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद लैंग्वेज का प्रश्न पत्र निरस्त

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम फाइनल इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र को लेकर उठे विवाद का पटाक्षेप कर लिया गया है। वार्षिक परीक्षा 2025-26 बीकॉम भाग 3 की 28 मार्च को हुई परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस आशय की अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा 7 अप्रैल को जारी किया गया है। यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। 30 अप्रैल को यह परीक्षा दोबारा ली जाएगी।

दरअसल, इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र के पैटर्न को लेकर विवाद उठा था। इससे प्रभावित छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में खूब प्रदर्शन भी किया था। छात्रों को प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले को परीक्षा समिति में रखे जाने का आश्वासन दिया था। समिति की अनुशंसा के बाद प्रबंधन द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रश्न पत्र को लेकर स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग के छात्र- छात्राओं को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। एक ओर जहां सीजी 12वीं बोर्ड हिंदी विषय के प्रश्न पत्र दोबारा दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल यह प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी दी गई।

वहीं अब बीकॉम फाइनल के छात्र इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र दोबारा देंगे। इसके बारे में छात्र-छात्राओं ने कहा कि कई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए प्रश्न पत्र सिलेबस के अनुसार नहीं था। यही वजह सामने आया कि ज्यादातर छात्र-छात्राओं के पेपर अच्छे नहीं बने, उनमें आक्रोश पनप गया। ये छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में प्रश्न पत्र की कमियों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किए। बहरहाल बीकॉम फाइनल इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पत्र को निरस्त कर छात्र हित में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाया है।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2026 को भिलाई निवास के सामने साइकिल पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 28 राज्य एवं सर्विसेस को मिलाकर 1100 महिला और पुरुष पहलवान 120 मेडल और 3 ट्रॉफी के लिए महासंग्राम करेंगे। प्रतियोगिता में भारतीय महिला कुश्ती टीम की वह खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

स्पर्धा में मुख्य आकर्षण विगत वर्ष की महिला कुश्ती टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया तीनों भारतीय सेवा की टीम अपने जॉर्जिया के कोच के साथ पूर्व सांसद और पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह नेताजी व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू भी शामिल हो रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन व समापन की जिम्मेदारी स्वयं सांसद विजय बघेल ने उठाई है। इसमें समाजसेवी दिलबर यादव एवं छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महासचिव प्रशांत राय, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, उपाध्यक्ष भगवान पहलवान का सहयोग रहेगा।

रिसाली के विकास के 223 करोड़ का बजट

भिलाईनगर। रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यकाल का पांचवा व अंतिम बजट आज सदन में प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए 223.38 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया। विपक्ष का आरोप था कि विगत साढ़े वर्षों में रिसाली निगम का कोई विकास नहीं हुआ।

महापौर शशि सिन्हा ने जैसे ही बजट भाषण खत्म किया विपक्ष के पार्षदों ने बजट से बाहर के विषयों पर चर्चा शुरू कर दी। सभापति केशव बंछोर ने कहा कि अन्य विषयों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। सत्ता पक्ष व विपक्ष पार्षद अपने वार्डों के पानी की समस्या, कचरा सफाई नहीं होना, नाला में पानी जाम जैसी समस्याओं को लेकर सदन में शोर करने लगे।

नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू ने कहा कि महापौर के 5 साल में पांच सामान्य सभा कराकर विकास की बात कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल के 110 करोड़ के बजट में बायोगैस प्लांट के माध्यम से घर-घर पाइपलाइन लगाने की बात कही थी। उनका वादा अधूरा रहा। हमर क्लीनिंग रुआंबांधा में बेहतर सुविधा मिलने का दावा किया गया था लेकिन लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। वर्ष 2025 से लेकर अभी तक मात्र तीन डिलीवरी हुई है। ऑडिटोरियम का वायदा पूरा नहीं हुआ। शव वाहन की मांग की गई थी वह भी अभी तक पूरी नहीं हुआ है।

परिसंपत्ति व ईडब्ल्यूएस की भूमि मांगी

कांग्रेस के पार्षद चंद्रभान ठाकुर ने बजट पुस्तिका में रिसाली निगम क्षेत्र की परिसंपत्ति व ईडब्ल्यूएस की भूमि का ब्योरा नहीं होने को लेकर बजट बैठक को अंगीकार करने से मना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रिसाली निगम अलग होने के बाद भिलाई के द्वारा 28 स्थान के परिसंपत्ति की सूची दी गई थी, लेकिन अभी तक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं नक्शा तैयार नहीं हुआ है इसके चलते अभी तक मामला अधर में है। शिक्षा उपकर की राशि निगम मद में : रिसाली नगर निगम ने संपत्ति कर के शिक्षा उपकर की राशि को स्कूल में खर्च नहीं कर निगम मद में जमा कर खर्च करने का मामला उजागर हुआ। इस पर पाषदों ने आपत्ति की है।

कस्टम मिलिंग का 55 टन चावल अब तक नहीं हुआ जमा

दुर्ग। जिले में कस्टम मिलिंग करने वाले बहुत से मिलर्स ने पिछले साल वर्ष 2024-25 की कस्टम मिलिंग का 55 टन चावल अब तक जमा नहीं किया है। चावल जमा नहीं करने वाले ऐसे 80 मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बचत संपूर्ण चावल 30 अप्रैल तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के डेढ़ सौ मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव किए थे मगर इनमें आधे से अधिक मिलर्स अब तक उठाव किए गए धान की मिलिंग नहीं कर पाए हैं। जबकि उपार्जन केन्द्रों से वर्ष 2025-26 का भी धान उठाव पूर्ण होने वाला है। जिला विपणन अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि वर्ष 2024-25 के कस्टम मिलिंग का बचत चावल मिलर्स को 30 अप्रैल तक जमा करने कहा गया है यदि निर्धारित तिथि तक चावल जमा नहीं किया गया तो ऐसे मिलर्स के बैंक गारंटी की जमा राशि बचत चावल की राशि वसूली करेंगे या शासन इस संबंध में निर्देश देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार करंजा भिलाई स्थिति एफसीआई के गोदाम में हमाल ठेकेदार व हमालों के बीच हमाली की दर को लेकर विवाद के चलते भी यहां 15 दिनों तक काम बाधित रहा, जिसकी वजह से भी चावल जमा की गति धीमी रही। वहीं लगातार रैक लगने की वजह से भी विलंब हुआ।

सातवीं के प्रश्नपत्र में प्रश्न अधूरा, पूर्णांक भी गायब

भिलाईनगर। स्कूली परीक्षा में गड़बड़ियों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सातवीं गणित के प्रश्नपत्र में फिर गड़बड़ी मिली। वहीं कुछ केन्द्रों में सातवीं के प्रश्नपत्र के पैकेट में कक्षा छठवीं का प्रश्नपत्र भी निकलने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, कुछ परीक्षा केन्द्रों में लिफाफा खोलने पर गणित के प्रश्नपत्र की कटिंग कुछ इस तरह मिली कि जिससे एक तरफ प्रश्नपत्र अधूरा था तो दूसरी ओर पूर्णांक का पता नहीं चल रहा था। जहां पूर्णांक लिखा होता है, वह हिस्सा कट गया था। इससे काफी परेशानी हुई। शिक्षक और बच्चे दोनों परेशान हुए। अधूरे प्रश्नपत्रों को किसी तरह पूरा लिखवाया गया। इसी तरह जहां पूर्णांक कट गया था, वहां पूर्णांक लिखवाया गया।

आईपीएल क्रिकेट सट्टा मास्टर माइंड गिरफ्तार

भिलाईनगर। जामुल थाना अंतर्गत ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में चल रहे आईपीएल हाईटेक क्रिकेट सट्टा ऐप उपलब्ध कराकर संचालन करने वाले मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर में दबिश में पुलिस ने सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके विरुद्ध धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मनिन्दर सिंह (36 वर्ष) निवासी लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08, जामुल ऑनलाइन सट्टा ऐप उपलब्ध कराकर संचालन कराया जा रहा था, जो स्थान बदल-बदलकर गतिविधि संचालित करता था।

प्रकरण में फरार आरोपी मनिन्दर सिंह की तलाश के दौरान मंगलवार को उसके निवास पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 2 नग मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, 35 बोतल अंग्रेजी शराब, 4 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट एवं 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है।

तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी कर का झांसा देकर चार करोड़ की ठगी

राजनांदगांव। चटिया-मटिया और तंत्र-मंत्र के सहारे शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लगभग 4 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने इंदौर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कोमल साहू ने 17 अक्टूबर 2025 को मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ तथा बैंक स्टेटमेंट व मोबाईल डेटा की गहन जांच की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने मृतक को शेयर मार्केट में निवेश और तंत्र-मंत्र चटिया-मटिया के माध्यम से रकम दोगुना करने का लालच देकर लगभग 4 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की थी। रकम वापस न मिलने और कर्जदाताओं के दबाव के चलते कारण कोमल साहू अत्यधिक मानसिक तनाव में था, जिसके उसने आत्महत्या कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे इंदौर मध्यप्रदेश से गत 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नगद और बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों की राशि प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 318-4, 108, 3-5 बीएनएस कायम कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मदिरा प्रेमियों ने खजाने में जोड़ा 360 करोड़

राजनांदगांव। जिले में आबकारी विभाग के खजाने में शराब प्रेमियों में भरपूर राजस्व जमा कर दिया है। वर्ष 2025-26 में राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग ने छह सौ करोड़ का शराब बेच दिया। जिससे विभाग के खजाने में 360 करोड़ रुपए का राजस्व जमा हो गया है। पिछले साल प्राप्त राजस्व 345 करोड़ का रिकार्ड टूटने के बाद आबकारी विभाग ने इस बार चार सौ करोड़ रुपए अधिक के राजस्व का अनुमान लगाया है। यही नहीं इस को देखते हुए आबकारी विभाग ने सात और दुकान खोलने की तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल आबकारी विभाग को 585 करोड़ का शराब बेचने पर 345 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार यह आंकड़ा पिछले साल से बढ़कर 360 करोड़ रुपए तक पहुंच गया हैं। वर्ष 2025-26 में अप्रैल से मार्च तक वित्तीय वर्ष में छह सौ करोड़ रुपए की शराब बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 24 फीसदी तक अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, जिले में सालभर में कुल 327 करोड़ रुपए की देशी शराब बेची गई है, यहां कुल बिक्री का लगभग 54 फीसदी है। वहीं शेष 225 करोड़ की विदेशी और 48 करोड़ विदेशी माल्ट शराब बेची गई। जिले में कुल 19 दुकानें स्थापित किए गए है। साढ़े छह सौ करोड़ शराब बिक्री का अनुमान जिले में हाल के वित्तिय वर्ष में छह सौ करोड़ का शराब बिकने के बाद आबकारी विभाग के अफसर इस वर्ष 2026-27 में बिक्री का अनुमसान साढ़े छह सौ करोड़ रुपए तक आंक रहे है। इस बिक्री से अबकारी को चार सौ करोड़ का राजस्व प्राप्त हो सकता हैं।

मूर्तिकारों को मिलेगी राहत, छह मीटर तक बढ़ेगी अंडरब्रिज की ऊंचाई

राजनांदगांव। देशभर में मूर्तिकारों के गढ़ के नाम से मशहुर राजनांदगांव और दुर्ग के बीच बसे ग्राम थनौद में बढ़ी राहत मूर्तिकारों को तहत बन रहे अंडरब्रिज की उंचाई चार से मिली है। यहां भारतमाला परियोजना के छह मीटर तक बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई है। पूर्व में उंचाई कम होने के चलते मूर्तिकारों ने आंदोलन भी किया था। जिसके बाद आखिर में उनकी मांग सुन ली गई है।

उल्लेखनीय है कि, थनौद से बनी मूर्तियां न सिर्फ नांदगांव बल्कि महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड और तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़ में कोने-कोने तक जाती है। यहां राजनांदगांव के टेड़ेसरा से रायपुर के आरंग तक बन रहे सिक्सलेन कारीडोर निर्माण ने थनौद को दो भागो में बांट दिया था। बीच में अंडरब्रिज बनाया गया था। लेकिन इसकी उंचाई बेहद कम दी गई थी। जिससे मूर्तियां निकालने में उन्हें परेशानी हो रही थी। ग्राम थनौद के पास निर्माणाधीन भारत माला सड़क में अंडरपास ब्रिज की ऊँचाई 06 मीटर करने की स्वीकृति मिल गई है। उक्त अंडरपास ब्रिज की उंचाई 6 मीटर करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अंडरपास ब्रिज की ऊँचाई की स्वीकृति नहीं होने तक विवादित स्थल पर कार्य नहीं होने एवं शेष कार्य चालू करने के निर्देश हड़ताल समाप्त किया गया था। आज दिये थे, जिसके बाद अनिश्चितकालीन कृषकों की दो प्रमुख माँगों में से एक अंडरपास की ऊँचाई बढ़ाने की माँग पर मुहर लग गई है। स्वीकृति मिलने के बाद वहाँ कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने संबंधी जानकारी से ग्रामीणजनों एवं कृषकों को भी अवगत करायी गई है।

चालीस घरों से जुड़ा था रोजगार

धनौद गांव में करीब चालीस से अधिक मूर्तिकारों का परिवार कई दशको से परंपरा निभा रहे हैं। थनौद के मूत्रिकार राधेश्याम चक्रधारी ने बताया कि, अंडरब्रिज की उंचाई कम होने के बाद से मूर्तिकार वर्ष 2025 व 26 से बीस फीट से कम मूर्ति बना रहे थे, लेकिन अब हर पर्व में बढ़ी मूर्ति का आर्डर ले सकेगें। इस कार्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का योगदान रहा है। मूत्रिकार गिरधर चक्रधारी, मोरध्वज चक्रधारी, चिंताराम चक्रधारी, नितेश, दिलीप यादव, संतराम निषाद, अंजोरी चक्रधारी, मिलन, बालन चक्रधारी, लुकेश चक्रधारी, प्रेमलाल ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मूर्ति और किसानी कार्य हो रही थी प्रभावित

उल्लेखनीय है कि पहले अंडरपास की ऊँचाई 04 मीटर थी जिसे लेकर किसान, ग्रामीण, मूर्तिकार आंदोलित थे, उनकी माँग थी कि ऊँचाई बढ़ाई जाये जिससे हार्वेस्टर धान परिवहन, मूर्ति परिवहन में आसानी हो। इन कारणों से उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल कर निर्माणकार्य को प्रभावित किया गया। अंडरपास की ऊँचाई अब 04 मीटर से बढ़ा कर 6 मीटर की जा रही है।