गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : खुद ही फंसा शिकारी! दुर्लभ गिलहरी का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया बना सबूत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं लगभग 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है।
उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी।
इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

