UP SIR Final List 2026, लखनऊ. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम उत्तर प्रदेश में पूरा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 10 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है. अब उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है. फाइनल लिस्ट में 13.39 करोड़ 84 हजार नाम है. प्रदेश में 84 लाख मतदाता बढ़े हैं. वहीं पूरे यूपी में 6 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता है.

ड्राफ्ट सूची के बाद SIR में 8 लाख 15 हजार 996 लोगों के नाम कटे हैं. हालांकि, ड्राफ्ट सूची में 12 करोड़ 55 लाख, 55 हजार मतदाता थे. नोटिस जारी होने के बाद 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता फाइनल लिस्ट में जोड़े गए हैं. अगर आपका भी नाम कटा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. पहले आप अपना नाम आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें अगर नहीं है तो फॉर्म 6 भरकर अपने BLO के पास जमा करें.

इसे भी पढ़ें : कैश, कांड, कार्रवाई और अब… जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट जज पद से दिया इस्तीफा, 1 साल पहले घर से बरामद हुए थे जले नोट

ऐसे कर सकते हैं चेक

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाएं. इसके बाद अपना राज्य चुनें, Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 सिलेक्ट करें. अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें या अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें. अब PDF फॉर्मेट में सूची डाउनलोड करके अपने नाम की जांच करें.