कमल वर्मा, ग्वालियर। जीआरपी ने जेवरात चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग रेल यात्रियों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके जेवरात चोरी करती थी। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 2 लाख 10 हजार रुपए के सोने के मंगलसूत्र और मोती भी बरामद किए गए हैं।
मामले की शुरुआत 4 मार्च से हुई थी जब विजयपुर निवासी निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया। इसके बाद 17 मार्च को रामस्नेही धाकड़ के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई। दोनों मामलों को जोड़कर जीआरपी ने जांच शुरू की और 9 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत उर्फ रिंकू कोरी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बर्रा जिला इटावा हाल निवासी कृष्ण नगर जलेश्वर रोड फिरोजाबाद, सचिन कुमार कोरी निवासी झलकारी नगर फिरोजाबाद, सुनील राठौर निवासी शांति नगर फिरोजाबाद और विश्वदीप राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला खेड़ा शामिल हैं। इनके पास से जीआरपी ने 2 लाख 10 हजार का सोने के मंगलसूत्र और मोती बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर चोरी कर लेते थे और अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

